फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी व भागा की पहाड़ियों पर लगी आग से बढ़ रहा तापमान

विज्ञापन
रियासी के ग्रा में स्थित रेलवे स्टेशन के पास पहाड़ियों में लगी आग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिला वन विभाग के अधीन आने वाले कई जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे वन संपदा को नुकसान तो पहुंचा ही रहा है वहीं, आग की तपिश से आसपास के क्षेत्रों के तापमान बढ़ रहा है। ग्रा मोड् पद्दर की पहाड़ी पर रविवार को लगी आग सोमवार भी जारी रही। वहीं, भागा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगने की बात सामने आई।
रेलवे स्टेशन से बिल्कुल पीछे स्थित इन पहाड़ियों पर लगी आग की चपेट में आकर जंगली जानवरों, जीव-जंतुओं व पक्षियों के भी झुलस कर मरने की आशंका जताई जा रहा है। भीषण आग के कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है कि कितना नुकसान हुआ है। पहाड़ी पर लगी आग हवा के कारण नीचे से ऊपर की ओर बढ़ रही है। ऊंचाई और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पानी से आग बुझाना नाकाफी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मिट्टी फेंक कर और गड्ढे खोद कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, कटड़ा मार्ग स्थित भागा क्षेत्र के जंगल में भी पहाड़ी पर भी आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर को पहाड़ी से धुआं निकलते देखा गया। धुएं का गुब्बार काफी दूर से ही दिख रहा है। आग लगने से आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें