फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कालीधार रेंज के जंगलों में भी भड़की आग

Wed, 08 Jun 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अखनूर के कालीधार रेंज के कई क्षेत्रों के जंगलों में पिछले सात दिनों से आग लगने से क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ एकड़ वन संपदा और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कालीधार रेंज क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से लगी आग ने मंगलवार को भयंकर रूप ले लिया। दो दिन पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया था। 
विज्ञापन


लेकिन, सोमवार दोपहर के बाद तेज हवा चलने से आग भंवाला, सयोट सहित अन्य क्षेत्रों में फैल गई है। सुंदरबनी के पहाड़ों पर भी आग फैली हुई है। करीब डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र के वनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। इससे वन संपदा जिसमें जड़ी बूटी सहित अन्य वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा है। 

वहीं वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास कर रहें, लेकिन उन्हें काफी दिक्कतें आ रहीं। अगर आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया, तो कई रिहायशी इलाके चपेट में आ सकते हैं। कालीधार रेंज के रेंजर गूगा राम के अनुसार आग को काबू करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही। ग्रामीणों का सहयोग भी लिया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें