फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने को रेंजर्स ने दागी गोलियां

Fri, 16 Jan 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाक रेंजर नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिशों से बाज नहीं आ रहे। वीरवार को एक बार फिर सीमा पार से बेवजह माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया गया। पाक रेंजरों ने हवा में गोलियां चलाईं। बीएसएफ के जवानों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। सुबह के समय पाक रेजराें ने हवाई फायरिंग शुरू की। इसका बीएसएफ ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ की नौवीं वाहिनी के अग्रिम पोस्ट सुचेतपुर एवं चक फकीरा के सामने लगने वाली पाक पोस्ट फैयाज से पाकिस्तानी रेंजरों ने हवा में दो फायर किए। इस पर बीएसएफ के जवान सतर्क हो गए। हालांकि पाक रेजराें ने यह सब सीमांत ग्रामीणों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया था।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें