आरएस पुरा। उप जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से ब्लॉक मेडिकल अधिकारी के कमरे में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कमरे के भीतर एक जोरदार धमाका के बाद हर तरफ धुआं फैल गया।
इमरजेंसी वार्ड में धुआं आने पर भर्ती लोगों व स्टाफ सदस्य अस्पताल कार्यालय से बाहर निकले और अस्पताल की बिजली को बंद किया गया। यहां मौजूद कर्मचारियों ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया। इस घटना से कमरे में पड़ा फ्रिज पूरी जलने के साथ फर्नीचर भी जल गया। आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो ज्यादा नुकसान भी हो सकता था। आग के बारे में ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. मोनिका कोतवाल से जानकारी मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया। संवाद