फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडितों को जल्द दंे फ्लैट : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीरी पंडितों को फ्लैट जल्द आवंटित किए जाएं। निर्माणाधीन आवास को समय पर पूरा किया जाए और कश्मीरी पंडितों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

यह बात मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभाग (डीएमआर आरएंडआर) की बैठक में कही। इस मौके पर पंडितों के लिए राहत एवं पुनर्वास उपायों पर भी मंथन किया। उन्होंने कश्मीरी पंडित (पीएम पैकेज) कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे 6000 ट्रांजिट आवासों की स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने निर्मित, निर्माणाधीन और आवंटित किए जा रहे फ्लैट निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। साथ ही मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली का प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, विवाह सहायता, छात्रवृत्ति, आयुष्मान भारत गोल्ड कार्ड जैसे लाभ देने पर जोर दिया। कश्मीरी प्रवासी शिकायत पोर्टल को अपडेट करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा। सभी पंडितों के रिकॉर्डों के डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने राहत संगठन की वेबसाइट को एनआईसी के माध्यम से अपडेट करने के लिए कहा। बैठक में पीओजेके और अन्य पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों (डब्ल्यूपीआर) को उनके लिए निर्धारित पुनर्वास पैकेज के तहत शामिल करने के लिए शुरू किए गए आउटरीच अभियानों की प्रगति पर ध्यान दिया गया। बैठक में सुकेतर में पीओजेके भवन जगती पर भी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें