फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Fire Case: श्रीनगर शहर में भड़की आग, मस्जिद और कई दुकानें जलीं, कुछ आवासीय घर भी चपेट में

Mon, 24 Jun 2024 05:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

श्रीनगर में सोमवार दोपहर बाद आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग की घटना में एक मस्जिद, कई दुकानें और आवासीय घरों के जलने की सूचना है
विज्ञापन
श्रीनगर में आग लगने की घटना - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में सोमवार दोपहर बाद आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग की घटना में एक मस्जिद, कई दुकानें और आवासीय घरों के जलने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे पहले रविवार शाम को जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर रेलवे रोड स्थित मराठा बस्ती में आग लगने की घटना से घंटों तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बस्ती में मौजूद लोग आग से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागने नजर आए। आंखों के सामने अपने आशियाने जलने से कईयों की आंखें नम थीं। कईयों का घटनास्थल से दूर रहकर रो-रोकर बुरा हाल था। इस दुखदायी हादसे के कारण 150 लोग बेघर हो गए।

आग लगने के दौरान बस्ती में खासतौर पर अधिकांश पुरुष दिहाड़ी लगाने गए हुए थे, जिससे आग पर तत्काल काबू पाने में सफलता नहीं मिल पाई। बस्ती में रखे कई गैस सिलेंडर फटने के कारण आग इतनी तेजी से फैली की कि किसी को वहां रुकने का मौका नहीं मिला। 

इस दौरान आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। कई लोग पानी आदि देकर दमकल कर्मियों की मदद कर रहे थे। लेकिन आग के कारण धुआं अधिक फैल जाने से दमकल कर्मियों को भी आगे बढ़ने में मुश्किलें आईं। अपनी आंखों के सामने खुद के आशियाने जलते देखकर कई लोग गमगीन थे।

बताते चलें कि जहां आग लगी वहां एक तरफ से दमकल वाहन अंदर तक नहीं जा सके। इस वजह से दूर से ही आग पर काबू पाना पड़ा लेकिन इससे आग काबू में नहीं आ पाई। इसके बाद दमकल वाहनों को रेलवे लाइन की तरफ से घटनास्थल पर पहुंचाया गया। जब दोनों तरफ से पानी फेंका गया तो आग पर काबू पाया गया। आग बुझने तक एक भी झुग्गी नहीं बची और कबाड़ में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें