फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वेयर हाउस में पेट्रोल पंप से सटी दुकानों में आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस में मंगलवार की रात पेट्रोल पंप से सटी दो दुकानों की छत पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग एक दुकान के भीतर पहुंच गई थी। लेकिन दुकानदारों और श्रमिकों की तत्काल कार्रवाई से आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। मगर छत पर आग बुझा रहा एक श्रमिक सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



वेयर हाउस में रात 9.30 बजे एनके ट्रेडर्स और कृष्णा ट्रेडर्स की दुकानों की छतों से धुआं निकलने की सूचना मिली। इस पर कई दुकानदार और श्रमिक मौके पर पहुंचे और देखा छत पर आग लगी हुई है।
विज्ञापन

दुकानों से बिल्कुल सटे पेट्रोल पंप के कर्मियों ने भी निजी अग्निशमन यंत्रों के साथ आग को बुझाने की कोशिश की। इस बीच एक दमकल वाहन मौके पर पहुंच गया था। वेयर हाउस की बिजली भी बंद करवा दी गई। कर्मियों द्वारा छतों पर पहुंचकर डंडों से बिजली के कनेक्शन को काटने की कोशिश की गई।
करीब आधे घंटे तक दमकल सहित अन्य लोगों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन छत पर आग बुझाने का प्रयास कर रहा श्रमिक आदिल अहमद सड़क पर जा गिरा, जिससे उसके पांव में चोट लगी।
मौके पर पहुंचे कारोबारियों ने कहा कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी तबाही हो सकती थी, क्योंकि अधिकांश दुकानों की छतों पर कुछ न कुछ सामान पड़ा रहता है। कहा, आग पेट्रोल पंप के पास पहुंच गई थी, लेकिन उनके कर्मचारियों ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

एक दुकान के मालिक रोहित ने बताया कि जब आग लगी तो तब तक सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। ऐसा लग रहा है कि छत पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगी। कारोबारी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें