फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 साल पुरानी धरोहर खाक होने से बची

Sun, 22 Nov 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक मुबारक मंडी कांप्लेक्स रविवार को राख होने से बच गया। कांप्लेक्स के भीतर एक कोने पर पड़े कूढ़े के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुआं उठता देख स्थानीय लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। इससे पहले कि आग फैलती, मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे पहले भी कई बार मुबारक मंडी में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

यहां तक कि कांप्लेक्स में म्यूजियम में भी आग लगने की घटना हो चुकी है। इसमें कई प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपियां हैं। डोगरों की विरासत समेटे मुबारक मंडी का रिकार्ड कई बार आग की भेंट चढ़ने से बचा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को कांप्लेक्स के एक कोने में पड़े कूढ़े के ढेर से धुआं उठने लगा। धुआं इतना फैल गया कि आसपास में काली घटा छाने लगी। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और इसके बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही म्यूजियम भी था। मुबारक मंडी में मरम्मत कार्य चल रहा है। इससे यहां पर चहल-पहल रहती है। इसकी वजह से समय पर आग को देख लिया गया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें