फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में मेडिकल स्टोर पर लगी आग, लाखों का समान खाक

Fri, 20 Oct 2017 10:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंबफला चौक पर दवाइयों की एक दुकान में लगी आग से लाखों रुपये की दवाइयां जल गई। आग लगने का अभी कारण पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा वीरवार को दीपावली के दिन शहर में करीब तीन दर्जन आग लगने की घटनाएं हुई। शुक्रवार को भी जम्मू रेंज में 17 घटनाएं आगजनी की हुई। 
विज्ञापन


अंबफला चौक में कमला मेडीकोज पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कुछ लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देख मालिक को सूचित किया। इससे पहले की आग पर काबू पाया जाता। दमकल वाहनों के पहुंचने तक काफी दवाइयां जल गई। दुकान में रखा अन्य सामान भी जल गया। दुकान मालिक के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की दवाइयां जल कर राख हो गई।

इसके अलावा शहर के सतवारी, छन्नी, गांधी नगर, बख्शी नगर, जानीपुर, पुराने शहर में आदि भी करीब तीन दर्जन आग की घटनाएं दीपावली के अवसर पर हुई। इसमें अलग अलग तरह की घटनाएं हैं। कहीं पटाखों से निकली चिंगारियों की से सूखी झाडि़यों में आग लग गई। किसी के छत पर रखा गया सामान जल गया। दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी जम्मू रेंज के अलग अलग हिस्सों में आग लगने की 17 घटाएं हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें