फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट-सर्किट से गुज्जर समुदाय के कुल्ले में लगी आग, कपड़े और बर्तन जले

Sat, 15 Jun 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। भलेसर मोड़ इलाके में बिजली का शॉर्ट-सर्किट होने से गुज्जर समुदाय का कुल्ला जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार खादिम हुसैन पुत्र बरकत अली निवासी भलेसर मोड़ के कुल्ले में शॉर्ट-सर्किट से से आग लग गई। इस कारण चंद मिनट में कुल्ला जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जानमाल का नुकसान नहीं हो हुआ है। वहीं, दूसरी ओर घर में रखा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें कपड़े, बर्तन और अन्य रोजमर्रा का इस्तेमाल होने वाला सामान जल गया है। आग की सूचना मिलते ही अरनिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने तुरंत आते ही मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने आग को फैलने से बचा लिया। परंतु कुल्ला जलकर राख हो गया था। फायर ब्रिगेड के समय रहते पहुंचने पर आग को ज्यादा फैलने नहीं दिया गया है। इससे एक बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया है। पीड़ित खादिम हुसैन ने बताया कि उनके सिर से छत टीन गई है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें