फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कोरोना से अनाथ बच्चों को बेचने और अवैध तरीके से गोद लेने पर एफआईआर, अनाथों की जानकारी जुटाने के निर्देश  

Thu, 02 Dec 2021 02:22 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

जम्मू कश्मीर सरकार ने कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। अनाथ बच्चों को अवैध तरीके से गोद लेने और बेचने के एक मामले में केस दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों को बेचने और अवैध रूप से गोद लेने की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग के लिए तथ्य अन्वेषण समिति का गठन कर सभी जिलों में अनाथों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मामला पुलवामा जिले के पांपोर का है। अधिकारियों के अनुसार कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बेचने और अवैध गोद लेने की खबर ऑनलाइन जारी हुई। इसमें एक एनजीओ ने दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। समेकित बाल सुरक्षा योजना (आईसीपीएस) की मिशन डायरेक्टर शबनम कामिली ने इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ पांपोर थाने में मामला दर्ज कराने और कार्रवाई करने की हिदायत दी।

समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा ने आईजी कश्मीर से कार्रवाई करने को कहा। इस बीच कामिली ने सभी बाल कल्याण समिति को कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मिलने को कहा जो पहले से विभाग की ओर से चिह्नित हैं। इन बच्चों का पूरा ब्योरा केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने के साथ ही आईसीपीएस निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें