कार में लगी आग बुझाते लोग (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के सतवारी इलाके में सड़क चलती कार पर अचानक आग लग गई। कार से धुंआ उठता अन्य चालकों ने इसकी जानकारी सवारों को दी। कार रोकते ही उस पर जोरदार आग लग गई। उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कार में रखा कीमती सामान भी जल गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दमकम कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कार जल चुकी थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।