चुनाव में आयोजित की गई ट्रेनिंगों से नदारद रहने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा सीटों के लिए यह आदेश जारी किए हैं। आयोग ने हर एक सीट से संबंधित थानों को अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची सौंपी है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है।
यही नहीं, ट्रेनिंगों से गैरहाजिर रहने वाले इन मुलाजिमों को सस्पेंड भी किया जाएगा। अब तक चार चरण का मतदान हो चुका है। पांचवें चरण का मतदान आज होना है। अब तक मतदान को लेकर सभी सीटों के लिए हुए मतदान के लिए ईवीएम की जानकारी और अन्य जानकारी देने के लिए मुलाजिमों को ट्रेनिंग दी गई।
हर सीट पर ट्रेनिंगों से कर्मी गैर हाजिर दिखे। ऐसे कर्मचारियों की संख्या दो हजार तक पहुंच चुकी है। इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। इसमें से 500 कर्मचारी अपने गैरहाजिर रहने का कोई कारण नहीं बता पाए।
इसलिए अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है। संभव है कि चुनाव खत्म होेते ही इनको सस्पेंड भी किया जाएगा।