फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विकास के लिए नगर निगम के 171 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बजट सत्र के समय नगर निगम ने प्रशासन को 171 करोड़ रुपये बजट का प्रस्ताव भेजा था। यह बजट शहर में पार्कों, ऐतिहासिक स्थलों, नालियों और शौचालयों के निर्माण पर खर्च किया जाना है। इस बजट को मंजूरी में देर से विकास की गति पर मंद पड़ गई है। वर्तमान में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूर्व में किसी न किसी मद में मिले बजट के हिस्से से हो रहे हैं। नगर निगम को इस नए बजट के मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के 75 वार्डों में कई ऐसे हैं, जहां पर न तो समुचित पार्क की व्यवस्था है और न ही सार्वजनकि सुविधाएं। इससे पर्यटकों और आमजन को असुविधा होती है। बजट मिलने के बाद वार्डों में साफ-सफाई को लेकर बेहतर इंतजाम किए जाने हैं। बढ़ती जनसंख्या के कारण नगर निगम के तीन जोन में से एक अलग जोन बनाए जाने की रणनीति को भी अमलीजामा पहनाना प्रस्तावित है।
अलग जोन बना ने सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता, अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति व अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा सकेगा। सफाई व्यवस्था भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के कमिश्नर डा. देवांश यादव ने बताया कि प्रशासन के पास बजट के प्रस्ताव को भेजा है। जैसे ही वहां से मंजूरी मिलेगी, प्रस्तावित विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में शासन अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा। पर्यटन के लिहाज से यह योजनाएं शहर के लिए बेहतर साबित होंगी। इससे पर्यटन को बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें