फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएं : सीतारमण

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने किया भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित, लोगों को जागरूक करने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लेह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। स्थानीय लोगों को केंद्र की तरफ से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए कहा।
वित्त मंत्री ने विशेष तौर पर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, फसल बीमा योजना आदि का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को इन योजनाओं के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर पता भी है, तो वे ये नहीं जानते कि इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं के लिए पंजीकरण करने में लोगों की मदद करने के लिए कहा। कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख के मुद्दों को लेकर पहले से संवेदनशील है। सरकार क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही समस्त निर्णय लेगी। इस दौरान पीटी कुंजांग, सेरिंग नामग्याल आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी से की मुलाकात...वित्त मंत्री ने रविवार को राजभवन पहुंचकर लद्दाख के एलजी ब्रिगेडियर (रि.) डाॅ. बीडी मिश्रा से भी मुलाकात की। यूटी की प्रथम महिला नीलम मिश्रा ने उनका परंपरागत स्वागत किया। इस बीच वित्त मंत्री ने एलजी से यूटी में विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें