जम्मूवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग एम्स पर बुधवार को फैसला संभव है। रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह दिल्ली बुलाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात में एम्स की घोषणा पर निर्णय हो सकता है। एम्स को श्रीनगर शिफ्ट किए जाने से जम्मूवासियों में उबाल है। पिछले दो महीने से इसको लेकर आंदोलन चल रहा है।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में मुख्य रूप से एम्स मसले पर बात होगी। साथ ही इसकी घोषणा के तरीकों पर विचार होगा। सूत्रों का दावा है कि 30 तक जम्मू के लिए एम्स की घोषणा हो जाएगी।
एम्स भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गया है। एम्स पर कोआर्डिनेशन कमेटी की ओर से जम्मू बंद का आयोजन करने के साथ ही जून के महीने में जब भूख हड़ताल शुरू किया गया तो भाजपा में खलबली मच गई।