जन्नत के नाम से प्रसिद्ध कश्मीर एक बार फिर से ओके, कट और गुड शॉट की आवाज से गूंजी। फिल्म निर्देशक करण जौहर निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए टीम विश्व प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग पहुंची। यूटी प्रशासन की हरी झंडी के बाद फिल्म उद्योग फिर से घाटी का रुख करने लगा है।
कश्मीर में पर्यटन विभाग इस साल पर्यटकों के अपेक्षाकृत अधिक आमद की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि फरवरी महीने में एक लाख से अधिक पर्यटक घाटी के नजारों का लुत्फ उठा चुके हैं।
यह जानकारी कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक फजल-उल-हसीब ने प्रेसवार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि कहा कि आगामी पर्यटन सीजन के लिए खुद को तैयार करने के लिए विभाग काम कर रहा है।