फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मुगल रोड पर अप्रैल में ही शुरू हो सकती है आवाजाही, बर्फ हटाने का काम जल्द चलाए जाने की संभावना

Thu, 09 Mar 2023 12:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,पुंछ

सार

हर वर्ष मुगल रोड से 15 अप्रैल के बाद बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाता रहा है। मई के पहले हफ्ते में ही मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाता है।
विज्ञापन
मुग्ल रोड़ से बर्फ को हटाती मशीनरी (FILE) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ और राजोरी को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड पर इस बार करीब एक महीना पहले ही वाहनों की आवाजाही शुरू होने की संभावना है। इसका कारण उपराज्यपाल प्रशासन ने 20 मार्च को मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, मुगल रोड से बर्फ हटाने के काम को अंजाम देने वाले पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी बर्फ हटाने का काम शुरू करने का कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। इससे पूर्व हर वर्ष मुगल रोड से 15 अप्रैल के बाद बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया जाता रहा है।

मई के पहले हफ्ते में ही मुगलरोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाता है। इस बार देरी से बर्फ गिरने और कम मात्रा में बर्फ गिरने के कारण बर्फ हटाने का अभियान जल्दी चलाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुगलरोड अथॉरिटी और पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल विंग ने सुरनकोट की तरफ से पनाड़ पुल से पोशाना सैन्य चौकी तक बर्फ हटाने और सड़क को बहाल करने के काम को अंजाम दिया है, ताकि पोशाना चौकी तक सेना के जवान एवं अन्य सामना को पहुंचाया जा सके।

मैकेनिकल विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि पोशाना चौकी तक मुगलरोड को साफ कर सेना के आने जाने का रास्ता बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें