फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डाउनटाउन में लाइट..कैमरा..एक्शन.. चल रही बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




श्रीनगर। बदलता जम्मू-कश्मीर फिल्म जगत को फिर से घाटी की तरफ खींच रहा है। श्रीनगर के डाउनटाउन में शनिवार को बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी एक्शन मूवी की शूटिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि शेट्टी और उनकी टीम फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए घाटी में पहुंचे हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर शहर के डाउनटाउन इलाके में हुई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और जैकी श्रॉफ फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। फिल्म के लिए टीम ने घाटी के विभिन्न स्थानों को चुना है। बता दें कि शेट्टी ने शुक्रवार को राजभवन में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। उक्त फिल्म अनुच्छेद 370 के निरस्त होने की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शेट्टी की लोकप्रिय पुलिस फ्रेंचाइजी का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जिसमें देवगन मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि अन्य कलाकारों में करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और श्वेता तिवारी शामिल हैं। अर्जुन कपूर प्रतिपक्षी की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें