जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों के दसवीं और 12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए आनलाइन फार्म भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत प्राइवेट विद्यार्थी रिवेल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए 22 जुलाई तक आनलाइन फार्म भर सकते हैं।
बोर्ड की तरफ से जम्मू और कश्मीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम निकलने के बाद रिवेल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म भरने की सुविधा शुरू की थी। बोर्ड का यह प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा और हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने इसका लाभ हासिल किया था।
अब इस सुविधा को प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी शुरू किया गया है। पिछले दिनों बोर्ड की तरफ से जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों के दसवीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम निकाले गए हैं। इसको लेकर अब बोर्ड ने अधिसूचना जारी की है।
इस अधिसूचना के तहत आठ जुलाई से परीक्षा परिणाम से नाखुश विद्यार्थी रिवेल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म बोर्ड की वेबसाइट में भर सकेंगे। फार्म भरने के बाद विद्यार्थी दूसरे दिन जेके बैंक की किसी शाखा में सुबह 11 से शाम चार बजे तक फार्म की फीस जमा करवा सकते हैं।
इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के पास क्रेेडिट व डेबिट कार्ड हैं। वे फीस भी आन लाइन जमा करवा सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के लिए फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है, जबकि रिवेल्यूएशन के लिए 22 जुलाई तक फार्म भरे जा सकते हैं।