फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइटर इलेवन थनपाल बना आरपीएल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित रियासी प्रीमियर लीग (आरपीएल) टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवारा को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में फाइटर इलेवन थनपाल की टीम ने रॉयल्स क्लब रियासी को तीन रन से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया है। इसके लिए उन्हें पचास हजार रुपये व ट्राफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये व ट्राफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फाइटर इलेवन थनपाल और रॉयल्स क्लब रियासी के बीच खेला गया। फाइटर इलेवन थनपाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 127 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विजयपाल सिंह ने सर्वाधिक 44 गेंद में 47 रन की पारी खेली। वहीं, वीर जंवाल ने 14, अजीत ने 12 और प्रीतम ने 17 रन का योगदान दिया। रॉयल्स क्लब की तरफ से गेंदबाज दर्शन ने चार और हैप्पी, अमन, इश्वर व मुन्ना ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य हासिल करने उतरी रॉयल्स क्लब की शुरूआत ठीक रही। वहीं, बीच के ओवरों में बल्लेबाज रन रेट बनाए रखने में कामयाब नहीं हो पाए। बल्लेबाज शिवा ने 20, अनील ने 28 और पंकज ने 24 रन बनाए। अंतिम ओवर में बारह रन चाहिए थे। पहली दो गेंद में चार रन आए। अंतिम गेंद पर जीतने के लिए चार रन चाहिए थे। बल्लेबाज अमित ने बॉल को वाइड सोच कर छोड़ दिया, लेकिन अंपायर ने बॉल को सही करार दिया।
इस तरह से फाइटर इलेवन थनपाल की टीम ने तीन रन से मैच सहित प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। वीर जंवाल को मैन आफ द मैच व अनिल को मैन आफ द सीरीज चुना गया। सलमान मागरे को बेहतरीन बल्लेबाज और हैप्पी को बेहतरीन गेंदबाज का सम्मान दिया गया। फाइनल मैच के मौके पर पूर्व राज्यमंत्री अजय नंदा मुख्य अतिथि और म्यूनिसिपल कमेटी कटड़ा के पूर्व चेयरमैन अंबरीश मगोत्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद अमित शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष संथाल, वीरेंद्र मगोत्रा, शब्बीर अहमद मागरे ने भी हिस्सा लेकर विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें