प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मेस में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकताओं में किसी बात पर जोरदार बहस हो गई। जीएच हॉस्टल में पहुंचने के बाद ये बहस मारपीट में बदल गई।
इस दौरान दोनों छात्र संगठनों के चार कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही एचपीयू सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
तनाव की वजह से देर रात तक पुलिस ने छात्रावासों के ईर्द-गिर्द गश्त को जारी रखा। विवि के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी शिव चौधरी ने बताया कि घायल कार्यकर्ताओं का मेडिकल करवाया जा रहा है।
उधर, मारपीट से सहमे छात्र रात को ही समरहिल पुलिस चौकी आ पहुंचे। इन छात्रों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।