फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करेंगे, जारी रहेगी आतंकवाद के खिलाफ जंगः डीजीपी

Sat, 09 May 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि पड़ोसी देश और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय उसके समर्थित आतंकी संगठनों के नापाक मंसूबों को हर हाल में ध्वस्त करना है ताकि केंद्र शासित प्रदेश में शांति व्यवस्था की स्थिति में किसी प्रकार का खलल न उत्पन्न हो। देश विरोधी ताकतें कोरोना से जंग में जुटे सुरक्षाबलों के चलते फायदा उठा सकती हैं। इस वजह से सतर्क रहने और सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।

विज्ञापन


विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक यहां शांति की बहाली नहीं हो जाती है। संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के हिसाब से सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। जमीनी स्तर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और अन्य के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए। बैठक में कोरोना से जंग की तैयारी की भी समीक्षा की गई।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की कोरोना को लेकर की गई तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में अर्द्धसैनिक बलों की ओर से कानून व्यवस्था और आतंकवाद निरोधक मोर्चे पर निभाई गई भूमिका को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें