फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा के छात्र अपहरण मामला: अनिरुद्ध की लोकेशन पंजाब में मिली, मां-बाप भी शक के दायरे में

Wed, 08 May 2019 02:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा के छात्र अनिरुद्ध की तलाश कर रही पुलिस को उसके अपहरणकर्ताओं की लोकेशन पंजाब में मिली है। इसके आधार पर पुलिस की तीन टीमों को रवाना कर दिया गया है। इस मामले में बच्चे के माता-पिता भी शक के दायरे में हैं, पुलिस पूछताछ कर रही है। इसबीच जिस वैन से बच्चे का अपहरण किया गया है उसे भी लखनपुर में मिलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि वैन से अनिरुद्ध का स्कूल बैग भी मिला है। हालांकि पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। इस बीच बच्चे के बारे में कोई सुराग मंगलवार को भी नहीं मिला है।

विज्ञापन


मालूम हो कि अनिरुद्ध का सोमवार को स्कूल से लौटने के बाद घर के बाहर से अपहरण हो गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के लिए पिता को फोन कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। 

अपहरणकर्ता के सीडीआर से हुआ खुलासा
सूत्रों के अनुसार, अनिरुद्ध के पिता जोगिंदर शर्मा के मोबाइल नंबर से अपहरणकर्ता के मोबाइल नंबर पर सोमवार को 12 मिनट तक बात हुई थी। यह बात अनिरुद्ध का अपहरण होने के बाद हुई। इससे पहले अपहरणकर्ता जोगिंदर को फोन कर चुका था। इसकी जानकारी पुलिस को अपहरणकर्ताओं के नंबर की काल डिटेल से मिली है। हालांकि जब पुलिस ने जोगिंदर शर्मा से इसके बारे पूछा तो उसने कहा कि उसको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बारे में पुलिस का कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। इसी जानकारी पर पुलिस ने अनिरुद्ध के पिता को हिरासत में रखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी नाम से लिए सिम 

सूत्रों का कहना हे कि अपहरणकर्ता जिस नंबर का उपयोग फिलहाल कर रहे हैं वह फर्जी नाम से लिया गया है। पुलिस इस पर भी काम कर रही है। 

लखनपुर में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
बच्चे की तलाश में जुटी सांबा पुलिस ने लखनपुर पुलिस के सहयोग से सीमा पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले हैं। जिनके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि अपहरणकर्ता संभवत वैन लखनपुर में छोड़ने के बाद किसी अन्य वाहन से पंजाब चले गए।

डीआईजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया कैंप
डीआईजी जम्मू, सांबा जिले के करीब आधा दर्जन पुलिस थानों के एसएचओ, डीएसपी बड़ी ब्राह्मणा के पुलिस स्टेशन में कैंप कर रहे हैं। जिला पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी अपहृत छात्र का पता लगाने में लगे हुए हैं। सभी अधिकारी अपने- अपने स्तर पर टीमों कर मानीटरिंग कर रहे हैं। 

जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार का कहना है कि, आरोपियों की लोकेशन पंजाब में मिली है। हमारी दो-तीन टीमें पंजाब जा चुकी हैं। जिस गाड़ी का अपहरण में इस्तेमाल किया गया है, उसका भी पता चल गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। हमारे हाथ कुछ लीड लगी हैं। अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर कुछ देर के लिए मंगलवार को चालू हुआ था। उसकी लोकेशन पंजाब थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें