सूत्रों का कहना हे कि अपहरणकर्ता जिस नंबर का उपयोग फिलहाल कर रहे हैं वह फर्जी नाम से लिया गया है। पुलिस इस पर भी काम कर रही है।
लखनपुर में खंगाले सीसीटीवी फुटेज
बच्चे की तलाश में जुटी सांबा पुलिस ने लखनपुर पुलिस के सहयोग से सीमा पर लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले हैं। जिनके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि अपहरणकर्ता संभवत वैन लखनपुर में छोड़ने के बाद किसी अन्य वाहन से पंजाब चले गए।
डीआईजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने किया कैंप
डीआईजी जम्मू, सांबा जिले के करीब आधा दर्जन पुलिस थानों के एसएचओ, डीएसपी बड़ी ब्राह्मणा के पुलिस स्टेशन में कैंप कर रहे हैं। जिला पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी अपहृत छात्र का पता लगाने में लगे हुए हैं। सभी अधिकारी अपने- अपने स्तर पर टीमों कर मानीटरिंग कर रहे हैं।
जम्मू सांबा कठुआ रेंज के डीआईजी सुजीत कुमार का कहना है कि, आरोपियों की लोकेशन पंजाब में मिली है। हमारी दो-तीन टीमें पंजाब जा चुकी हैं। जिस गाड़ी का अपहरण में इस्तेमाल किया गया है, उसका भी पता चल गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। हमारे हाथ कुछ लीड लगी हैं। अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर कुछ देर के लिए मंगलवार को चालू हुआ था। उसकी लोकेशन पंजाब थी।