फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: बम बम भोले के जयकारों के साथ दर्शन को पांचवां जत्था रवाना

Mon, 03 Jul 2017 01:36 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
AMARNATH YATRA 2017 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए अमरनाथ यात्रियों का पांचवां जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा में भगवती नगर यात्री निवास और उसके बाहर रात भर यात्रियों की हलचल रही। पांचवें जत्थे में 3 हजार से ज्यादा यात्री हैं। 
विज्ञापन


शिव की भक्ति में श्रद्धालु डूबे रहे और हर-हर महादेव और बम-बम भोले से वातावरण गूंजता रहा। सुबह तीन बजे के करीब ही श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए बसों में बैठक चुके थे। कुल 88 वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 3133 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।

इनमें 1516 पुरुष, 413 महिलाएं और 152 साधु शामिल रहे। यात्रियों ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर जाने का साल में एक बार मौका मिलता हैं। ऐसे में भगवान शिव के हिमलिंग के दर्शन करने से पूरा साल खुशहाली से बीतता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें