फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बशीर के जनाजे में शामिल हुए दर्जन भर आतंकी, दिया गन सैल्यूट, वीडियो वायरल

Mon, 03 Jul 2017 01:05 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए लश्कर के टाप कमांडर बशीर लश्करी के जनाजे में दर्जनभर आतंकी शामिल हुए। इन्होंने गन सैल्यूट दी। रविवार को जनाजे के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हथियारों के साथ शामिल आतंकी फायरिंग करते हुए साफ दिख रहे हैं।
विज्ञापन


जनाजे में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग देश विरोधी तथा आजादी की लड़ाई के नारे लगा रहे थे। इससे पहले पिछले महीने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू के जनाजे में भी आतंकियों ने शामिल होकर सलामी दी थी। 

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने शनिवार को अनंतनाग में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बशीर लश्करी को उसके साथी के साथ घेरा था जिसके बार शुरू हुई मुठभेड़ में उसे और उसके साथी को मार गिराया गया था। बशीर लश्करी अनंतनाग में पुलिस काफिले पर हमले का मास्टरमांइड था, इस हमले में एक एसएचओ समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें