फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीक जानेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजीएसबीयू ने एआई पर 48 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर 42 घंटे का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें विद्यार्थी एआई की तकनीकी जानेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट सेल की ओर से इसका समन्वय किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छात्रों को डिजिटल युग में एआई के मौलिक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से लैस करने का उद्देश्य रखता है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और बीटेक के छात्र प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। वीसी प्रो. जावेद इकबाल ने छात्रों को उभरती तकनीकों को सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। रजिस्ट्रार अभिषेक शर्मा ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुविधाजनक बनाने के लिए आईसीटी अकादमी और आईबीएम स्किल्सबिल्ड के साथ सहयोग की सराहना की। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रिंसिपल डॉ. विशाल पुरी ने छात्रों को सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने के अवसर का पूरा उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें