फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब घुटन भरे माहौल से भाग जाती है लोहार की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अभिनव थियेटर में वार्षिक नाट्य उत्सव के दूसरे दिन बलवंत गार्गी के लिखे पंजाबी नाटक लोहा कट्ट का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन टीएस प्रेमी ने किया। नाटक की कहानी एक लोहार परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें पुरानी और नई पीढ़ी की सोच के बीच द्वंद्व को बयां किया गया है।
विज्ञापन

काकू लोहार की पत्नी, उसके साथ अपना जीवन बसर कर रही है। उनकी जवान बेटी बानो आधुनिक विचारों वाली है और वह उस माहौल में घुटन महसूस करती है। नतीजतन एक आधुनिक विचार वाले युवक के साथ भाग जाती है। नाटक में कलाकारों ने पुरानी और नई पीढ़ी की सोच के उस दौर को दिखाया है, जिससे आज हमारा समाज गुजर रहा है। कहानी में यह बताने की कोशिश की गई है कि पुरानी परंपराओं और सोच को नई पीढ़ी पर थोपने की कोशिश न की जाए, बल्कि पुरानी पीढ़ी को भी अपना नजरिया बदलना चाहिए। नाटक में काकू (लोहार) की भूमिका में पंडित एमएल, शांति (पत्नी) का किरदार अमरजीत कौर, अपर्णा शर्मा ने बानो का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें