फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटाने की पहली वर्षगांठ के जश्न के लिए बाहर से मंगाए पम्फलेट, झंडे व कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने की पहली वर्षगांठ के जश्न की जोरदार तैयारियों के बीच पम्फलेट, झंडे तथा कैलेंडर बाहर से मंगाए गए हैं। इन सामानों की खेप यहां पहुंच चुकी है जिसे जम्मू के साथ संभाग के अन्य जिलों में वितरित किया जा रहा है। इस बीच प्रजा परिषद के कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सम्मानित करने का अभियान भी चल रहा है।
विज्ञापन

बिश्नाह में प्रजा परिषद आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले बिशन दास को कुलभूषण महोत्रा और रमन सूरी द्वारा समानित किया गया। महोत्रा ने बताया कि इन्हीं बुजुर्गों और उस समय के आंदोलनों की बदौलत जम्मू कश्मीर से 370 और 35ए का खात्मा हुआ है। रमन सूरी ने बताया कि हम इस एकात्मता सप्ताह के तहत हर उन प्रजा परिषद के आंदोलन में यातनाएं सहने वालों का आशीर्वाद और उनसे प्रेरणा लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर सतीश भारती, बिशन चौधरी, कंवल शर्मा, मोहन लाल शास्त्री आदि उपस्थित थे।
वहीं पूर्व मंत्री तथा भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने शनिवार को पुरखो कार्यालय में 5 से 20 अगस्त तक मनाया जा रहे पखवाड़े और उसमें किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा हर नागरिक उत्सव मनाएं। घर-घर में जश्न मनाया जाना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक करें। बैठक में सह प्रभारी जिला नौशेरा रोहित दुबे, जिला अध्यक्ष कप्तान बाल कृष्ण शर्मा, जिला महामंत्री कालाकोट सरदारी लाल, जिला महामंत्री सुंदरबनी नौशेरा शाम मेहरा उपस्थित थे।
विज्ञापन

----
पांच अगस्त को तिरंगा फहराने के साथ करेंगे दीपमाला
जम्मू। पांच अगस्त का भाजपा कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है। जम्मू में इस दिन भाजपा अनुच्छेद 370 और 35 ए हटने की वर्षगांठ को स्वतंत्रता दिवस और दिवाली की तरह मनाने की तैयारी में जुटी है। पांच अगस्त को ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा और अन्य हिंदू संगठन शाम को घरों में दीपमाला करने की भी तैयारी कर रहे है।
भाजपा नेताओं के अनुसार पांच अगस्त देश हो या जम्मू-कश्मीर सबके लिए ऐतिहासिक है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना भी स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार तीन अगस्त तक कार्यालय में कामकाज पर फिर लौट सकते हैं। ऐसे में भाजपा कार्यालय को सजाने से लेकर वहां पर तिरंगा फहराने व जम्मू में कई चौक-चौराहों पर भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी भाजपा कार्यालयों मंडल से जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। हालांकि अन्य कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से होंगे। नई दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्चुअल रैली कर सकते हैं। कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा। भाजपा के मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप मल्होत्रा का कहना है कि पांच अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।
-------
----
विशेष दर्जा खत्म होने के बाद रोजगार के अवसर बढ़े
अधिकारियों ने गिनाई प्रशासन की उपलब्धियां
जम्मू। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के एक साल में अब केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शासन की सुगमता और लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण पर ध्यान दे रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रशासन की उपलब्धियां गिनाते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन ने ‘नया कश्मीर’ की अवधारणा को गले लगाया और सामाजिक क्षेत्र का विकास, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना, स्वच्छ भारत मिशन तथा कौशल विकास एवं रोजगार के सृजन को सुनिश्चित किया। बीते साल पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में बांट दिया था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के भेदभावकारी और अनुचित कानून या तो निरस्त कर दिए गए या संशोधित कर दिए गए। उनमें रणबीर दंड संहिता और संपत्ति अंतरण अधिनियम आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अब केंद्र के 170 से अधिक कानून केंद्र शासित प्रदेश में लागू हैं जिनमें अनुसूचित जाति जनजाति सुरक्षा के अधिकार, वनवासियों के अधिकार, किशोरों आदि से जुड़े प्रगतिशील कानून हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के लोग अब किसी अन्य भारतीय नागरिक की भांति समान अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं। लोगों के हितों की रक्षा के लिए नागरिकता कानून लागू किया गया और पात्र लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए ताकि सरकारी नौकरियों के द्वार उनके लिए भी खुलें। इनमें पाकिस्तान से आए शरणार्थी, गोरखा, सफाई कर्मी, जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों से शादी करने वाली महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें