फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fest in IIT Jammu: शंभु शिखर की कविताओं ने कभी गुदगुदाया तो कभी किया सोचने पर किया मजबूर

Fri, 17 Mar 2023 02:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रेन्यो-23 के लिए आईआईटी जम्मू को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया है। उत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। 16 से 19 मार्च तक चलने इस उत्सव में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की समृद्ध और जीवंत संस्कृति को बयां किया जा रहा है।
विज्ञापन
Fest in IIT Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी जम्मू में वार्षिक उत्सव रेन्यो-23 (मिथिकली बोइस्टरस) का आगाज वीरवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 16 से 19 मार्च तक चलने इस उत्सव में इस वर्ष जम्मू-कश्मीर की समृद्ध और जीवंत संस्कृति को बयां किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन कवि शंभू शिखर ने अपनी कविताओं से कभी गुदगुदाया तो कभी सोचने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


रेन्यो-23 के लिए आईआईटी जम्मू को रंग-बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया है। उत्सव का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इसमें एम्स जम्मू के निदेशक प्रो. डाॅ. शक्ति कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि डीआरडीओ के वैज्ञानिक एसके पांडे और अनुप बेल मौजूद रहे। इस दौरान आईआईटी जम्मू के मलंग म्यूजिकल क्लब ने सुंदर प्रस्तुतियां दीं। 

इसके बाद बीट स्ट्रीट (डांस क्लब) ने अपनी प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उत्सव को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोमांच दिखा। आयोजन स्थल के आसपास बनाए सेल्फी प्वाइंट पर विद्यार्थी सेल्फी लेते दिखे। आयोजन स्थल की सजावट में थाइलैंड का स्ट्रीट लुक दिया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा। चार दिवसीय रेन्यो उत्सव में शुक्रवार को स्टैंड अप कॉमेडी, प्रोमो नाइट जैसे कार्यक्रम होंगे, जबकि 18 मार्च को अफसाना-ए-शायरी, एक्टिंग वर्कशॉप, सोले सिंगिंग, ब्लाइंड डेट, डांस फ्यूजन और डीजे लाइट सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन


वहीं 19 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन टी-शार्ट पेंटिंग, रोट बैटल, मिस्टर एंड मिसेज रेन्यो, टैलेंट हंट सेलिब्रिटी के साथ उत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम के प्रयोजक रॉयल नेट्स से विमल और अतुल मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेन्यो के अध्यक्ष और विद्यार्थी सांस्कृतिक समन्वयक नीरज सिंह ने कार्यक्रम के बारे में बताया। इस उत्सव में अमर उजाला मीडिया सहयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें