फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेंसिंग सेबर वर्ल्ड कप के लिए विशाल थापर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके के बेहतरीन सेबर फेंसिंग खिलाड़ी विशाल थापर का 22 से 24 मई तक मिस्र के काहिरा में होने वाले सीनियर फेंसिंग सेबर वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। अन्य फेंसिंग खिलाड़ियों में करण गुर्जर (राजस्थान), केपी गिशोनिधि (तमिलनाडु) और लक्ष्य बादसेर (हरियाणा) शामिल हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी विशाल थापर ने फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटियाला में आयोजित ट्रायल के दौरान फिर सेबर में काबिलियत और फिटनेस का लोहा मनवाया। थापर के नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हैं जिनमें सीनियर कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल भी शामिल है। वह फिलहाल देश में तीसरे स्थान पर हैं। जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने विशाल को बधाई दी है और उपलब्धि के लिए माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं। जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार और फेंसिंग एसोसिएशन की सचिव एडवोकेट सुप्रिया चौहान ने इसे गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें