मढ़ में शक्ति शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यशाला का आयोजन
कोरियाई मार्शल आर्ट विशेषज्ञ संजय सचदेवा ने आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए बताईं बारीकियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मढ़ स्थित शक्ति शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता - 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में कोरियाई मार्शल आर्ट विशेषज्ञ संजय सचदेवा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए इसकी बारीकियां समझाईं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से 20 से 30 मिनट तक मार्शल आर्ट का अभ्यास करने से छात्राएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकती हैं और किसी भी आपात स्थिति में खुद का बचाव करने में सक्षम होंगी। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक लाल चंद गंडोत्रा और प्रधानाचार्य करुणेश्वर गंडोत्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं
इस दौरान मौजूद महिला एसआई दीपिका शर्मा ने छात्राओं को संकल्प दिलाया कि छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार की हिंसा की स्थिति में वे कानून का सहारा लेंगी और चुप नहीं बैठेंगी। छात्राओं से कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना पहला कदम है।
मार्शल आर्ट विशेषज्ञ ने इन बातों का ध्यान रखने को कहा
सतर्क रहें और आसपास के माहौल पर नजर रखें
खतरे की स्थिति में तेज आवाज में मदद के लिए पुकारें
शरीर के संवेदनशील हिस्सों (आंख, नाक, घुटना) पर वार करें
बैग, किताब या अन्य वस्तुओं का उपयोग बचाव के लिए करें
रोजाना 20–30 मिनट अभ्यास करें
किसी भी घटना पर तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें
मढ़ स्थित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मढ़ स्थित शक्ति
मढ़ स्थित अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मढ़ स्थित शक्ति