फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: कलयुगी बाप ने बेटी को नुकीली लाठी से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

Sat, 12 May 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo photo
विज्ञापन

बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक बाप ने बेटी को लाठी से पीटकर मार डाला। जम्मू शहर से महज 16 किलोमीटर दूर स्थित झज्झर कोटली इलाके की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। झज्झर कोटली पुलिस थाना अंतर्गत मामला चार दिन पुराना है।

विज्ञापन


वीरवार को पुलिस की ओर से दर्ज संदिग्ध परिस्थितियों (174) का मामला 302 में बदल गया। पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार चार दिन पहले दंसाल अस्पताल में शबनम अख्तर (18) को भर्ती कराया गया था।

शबनम के शरीर और सिर पर कुछ चोटों के गहरे निशान थे। परिवार की तरफ से पुलिस को कुछ नहीं बताया गया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अगले ही दिन शबनम की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शुरूआती जांच में पता चला कि उसकी मौत पिटने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


वीरवार को पुलिस ने मामले में पुख्ता सूचना के आधार पर उसके पिता मीन मोहम्मद को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती बरतते हुए जब पूछताछ की, तो केस पर से असली पर्दा हटा। उसने बताया कि उसी ने बेटी को बर्बरता से पीटा था।

हालांकि अभी तक उसने बेटी को इतनी विभत्सा से पीटने का कारण नहीं बताया है। मामले पर बोलते हुए डीएसपी जसवीर सिंह ने कहा कि आरोपी अपने बेटी को पहले भी कई बार बुरी तरह पीट चुका है। इस बार उसने एक नुकीली लाठी से बेटी को पीट दिया।
विज्ञापन


इससे उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। हालांकि बेटी को बार-बार पीटने की असली वजह का पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें