फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार : जम्मू, श्रीनगर, बडगाम और बारामुला में फास्ट ट्रैक टीकाकरण

Sat, 03 Apr 2021 02:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • परीक्षण, संपर्क ट्रेसिंग, उपचार रणनीति, कोविड व्यवहार के सख्त कार्यान्वयन के निर्देश
  • कैबिनेट सचिव ने कोविड स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के प्रसार में आगे चल रहे राजधानी जम्मू और श्रीनगर के अलावा बडगाम और बारामुला जिला में योग्य आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को कवर करने के लिए फास्ट ट्रैक कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं चार जिलों में सबसे अधिक संक्रमित मामले और मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन


ठोस प्रयासों के साथ स्थानीय आबादी के बीच कोविड निगरानी बढ़ाई गई है, जिसमें पर्यटकों की संख्या में वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्य सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को यह जानकारी दी गई। उन्होंने समीक्षा बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ाई से कोविड टेस्टिंग (परीक्षण) को लागू करने के निर्देश दिए।   

कैबिनेट सचिव ने नए संक्रमित मामलों में वृद्धि की चुनौती से निपटने के लिए ट्रेस, उपचार रणनीति, कोविड उपयुक्त व्यवहार और टीकाकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस साल फरवरी से पहले दर्ज किए मामलों की संख्या में दस गुणा वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ काम करे। कुछ राज्यों में पिछले साल की तुलना में रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। अकेले टीकाकरण समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि इसके लिए कोविड रणनीति को मजबूती से लागू करना जरूरी है। 

रैपिड के साथ आरटीपीसीआर टेस्टिंग को बढ़ाया जाए। बताया गया कि पिछले साल की तुलना में दैनिक मौतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में हालात खराब हैं। 

परीक्षण, संपर्क ट्रेसिंग, सार्वजनिक निजी स्वास्थ्य सेवा संसाधनों को मजबूत करने, आइसोलेट बेड, ऑक्सीजन बेड, पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति और एंबुलेंस सेवाओं को भी मजबूत बनाया जाए। मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने बताया कि सरकार उक्त चार जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी कोविड चिकित्सा देखभाल रणनीति को मजबूत बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें