फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा 35ए से नहीं होगा कोई भी समझौता: फारूक अब्दुल्ला

Tue, 29 Aug 2017 08:24 PM IST
चन्द्रा पाण्डेय ,अमर उजाला /जम्मू
विज्ञापन
सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नेकां प्रधान एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद 35ए पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र के लोगों के हितों से जुड़ा हुआ है। इसकी यथास्थिति बनाए रखने के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी जाएगी।  राज्य के विशेष दर्जे को खत्म करने के लिए साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन


कश्मीर के हंदवाड़ा में सोमवार को एक अधिवेशन में पहुंचे डॉ. फारूक ने अनुच्छेद 35ए पर  विपक्षियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 35ए की लड़ाई राज्य की अवाम की लड़ाई है। ऐसे मुद्दों को बेवजह तूल देकर रियासत में अस्थिरता का माहौल पैदा किया गया है। नेकां उन सभी तत्वों का विरोध करती है जो अनुच्छेद 35ए को हटाने का समर्थन कर रहे हैं।

यह जम्मू-कश्मीर के राज्य के मौलिक अधिकारों, हितों और मर्यादा से जुड़ा मसला है। नेकां राज्य के हर कोने में पहुंचकर राज्य के लोगों को अनुच्छेद 35ए के लिए जागरूक कर रही है। विपक्षी दल अपने स्वार्थ और राजनीति के लिए अनुच्छेद 35ए को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें