रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने फिर पत्थरबाजों का समर्थन किया है। सवाल उठाया कि क्या राष्ट्र इनके तथा इनके भविष्य के बारे में सोचता है।
एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे फारूक से पूछा गया कि क्या वह पत्थरबाजों का समर्थन कर राष्ट्र की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र की संवेदनाएं क्या हैं? राष्ट्र की संवेदनाओं से आपका क्या आशय है?
आपको यह भी देखना होगा कि इन बच्चों के कुछ ग्रीवांस हैं। आप केवल राष्ट्र के विषय में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि क्या राष्ट्र कभी पत्थरबाजों तथा उनके भविष्य के बारे में सोचता है।