फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः तीन मई के बाद चरणबद्ध ढंग से खुलेगा लॉकडाउन

Fri, 24 Apr 2020 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूक खान ने कहा है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन तीन मई के बाद भी एक साथ नहीं खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि  सबसे पहले उन्हीं इलाकों में छूट दी जाएगी, जहां हालात ठीक होंगे। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लेने आए खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लॉकडाउन खोलने के मामले में विश्लेषक अपना काम करेंगे। देखा जाएगा कि किस स्थान पर लॉकडाउन खोला जा सकता है और वहां कितनी छूट दी जानी चाहिए। 

हर स्थान की अपनी जरूरत होती है और उसी के अनुसार लॉकडाउन भी खुलेगा।  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोरोना के सामूहिक परीक्षण को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फिलहाल, जिला स्तर पर टेस्टिंग हो रही है। 
विज्ञापन


वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात काम कर रहा है। पुलिस ने भी कड़ी मेहनत के साथ स्थिति को संभाला हुआ है। 

सलाहकार ने कहा कि प्रदेश में सात लाख से ज्यादा पंजीकृत श्रमिकों के खाते में करीब 15 दिन पहले एक-एक हजार रुपये जमा कर दिए गए थे। आने वाले दिनों में और भी राशि जमा करवाई जाएगी। 

जम्मू-कश्मीर के रहने वाले  67 हजार से ज्यादा मजदूर बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं और उनकी भी मदद का प्रयास किया जा रहा है। उनके नाम व नंबर की सूची सरकार के पास पहुंच चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें