फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक खान ने पाकिस्तान को खूब लताड़ा, कहाः बार-बार मुंह की खाने के बाद भी शर्म नहीं आती

Tue, 28 Apr 2020 03:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान रमजान के पवित्र महीने में भी रिहायशी इलाकों पर गोलियां बरसा रहा है। साथ ही लोगों में दहशत पैदा करने की नापाक कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना के हाथों बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान को शर्म नहीं आती।

विज्ञापन

 
उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि कोरोना का संक्रमण खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू होने पर सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकर बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कश्मीर घाटी के अलावा देश के अन्य भागों में फंसे मजदूरों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन उनको वापस उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रशासन द्वारा उनको लाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे ताकि बिना किसी परेशानी के वह लोग अपने घर में पहुंच सके। वहीं मुगल रोड पर यातायात बहाल करने के बारे में पूछे गए सवाल पर खान ने बताया कि इस पर अभी विचार चल रहा है। हालातों की समीक्षा करने के बाद बहाली संभव होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें