केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 4जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं नहीं मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने 11 मई तक 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा ही जारी रखने का फैसला किया है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भड़काऊ वीडियों को अपलोड, डाउनलोड करने और उसके प्रसारण पर रोक लगाने, फर्जी खबरों व अफवाहों को फैलने से रोकने, घुसपैठ-आतंकी गतिविधियां रोकने व सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की नापाक साजिश को मात देने के लिए यह रोक लगाई गई है।