फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमान होकर भी मैं समझ सकता हूं कि गाय जीवन देती है'

Wed, 14 Oct 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
छड़ी यात्रा के दौरान मंगलवार को पीओके में नागरिकों पर हो रहे अत्याचार, आपसी सद्भाव और भाईचारे तथा गो माता की रक्षा का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सबका मालिक एक है। भगवान, अल्लाह, वाहे गुरु  सब एक हैं। जिस दिन यह समझ जाएंगे, उस दिन कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि दुश्मन मुल्क हमें देख रहा है। यदि उसे हराना है तो भाईचारे को कायम रखना होगा। यदि भाईचारा रहा तो दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकती। उन्होंने कहा कि गो माता का आदर सबको करना चाहिए।
विज्ञापन


मुसलमान होकर भी मैं यह समझ सकता हूं। कई बार जन्म देने वाली मां के थन में दूध नहीं होता तो गो माता ही जीवन देती है। महिलाओं के सम्मान की वकालत करते हुए कहा कि

आज बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। माताओं का हमें हर हाल में सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि पीओके में हमारे भाइयों की हालत खराब है। उस हिस्से में तड़प रहे लोग निकलना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आह्वान किया कि मां के दरबार से विश्व शांति के साथ ही बार्डर पार रह रहे लोगों की सलामती की दुआ मांगे। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने गो माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए कहा कि पीओके रिफ्यूजियों को भी जल्द ही पैकेज मिलेगा। इसके साथ ही चॉपर सेवा पर टैक्स वृद्धि वापस होकर रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें