फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जब पाकिस्तान से बात नहीं होगी, आतंकवाद की समस्या खत्म नहीं होगी

Wed, 12 Jun 2024 05:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू कश्मीर

सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत नहीं होगी, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की समस्या को खत्म नहीं किया जा सकता है। आगामी समय में प्रदेश में अमरनाथ यात्रा होने वाली है। साथ ही विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। ऐसे में इन घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए।

विज्ञापन


डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'हमारे पड़ोसी के साथ अभी भी समस्याएं हैं। सैन्य कार्रवाई से ये समस्याएं हल नहीं होंगी... जब तक हम अपने पड़ोसी (पाकिस्तान) से बात नहीं करेंगे, हम इसे हल नहीं कर सकते। आतंकवादी सीमाओं के रास्ते आ रहे हैं और वे आते रहेंगे। कल जो भी सरकार होगी, उसे यही सब झेलना पड़ेगा... हमें इन परिस्थितियों से बाहर निकलने की जरूरत है... हमारे पास एक बड़ी यात्रा (अमरनाथ यात्रा) आने वाली है। उसमें कोई भी छोटी घटना होने पर देश के बाकी हिस्सों में इसका बखान किया जाएगा। हम कश्मीरी इन चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हमने कभी इन चीजों का समर्थन नहीं किया है...।' विधानसभा चुनावों पर उन्होंने कहा, "चुनाव होंगे। जब ये घटनाएं हुईं, तब संसद के लिए भी चुनाव हुए थे। इससे चुनाव नहीं रोके जा सकते..."
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें