फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला बोले: 'हमारे वादे स्पष्ट हैं, हम उन पर खड़े हैं, विपक्ष कुछ नहीं कहेगा तो कैसे जीवित रहेंगे'

Tue, 19 Nov 2024 03:59 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

फारूक अब्दुल्ला ने विपक्ष की आलोचना और मल्लिकार्जुन खड़गे के धारा 370 पर बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम जो कहते हैं, उस पर कायम रहते हैं, विपक्ष की खामोशी उनकी कमजोरी है।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस  के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी के घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर विपक्ष की आलोचना और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा धारा 370 पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। फारूक अब्दुल्ला ने कहा जो हमने कहा है, वह स्पष्ट है और हम उसे लागू कर रहे हैं, हम अपने बयान पर खड़े हैं। अगर विपक्ष कुछ नहीं कहता, तो वे कैसे जीवित रहेंगे?

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अपनी बातों पर कायम रही है और किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आई है। फारूक अब्दुल्ला का यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान के संदर्भ में आया, जिसमें उन्होंने धारा 370 को लेकर विपक्ष की स्थिति पर सवाल उठाए थे।

कांग्रेस और विपक्ष को अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए, क्योंकि उनका खामोश रहना केवल उनकी कमजोरी को दिखाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी  पार्टी हमेशा अपनी प्रतिज्ञाएं पर दृढ़ रहती है और जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को लेकर अपनी स्थिति को स्पष्ट किया है। फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी राज्य के अधिकारों और संवैधानिक सुरक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें