फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर दुर्गा नाग मंदिर पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, कश्मीरी पंडितों के लिए मांगी यह दुआ

Sat, 24 Oct 2020 05:01 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, जम्मू
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला शनिवार को दुर्गा अष्टमी के मौके पर प्राचीन 'दुर्गा नाग' मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में शांति और मानवजाति के कल्याण की प्रार्थना की।

विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला मंदिर में पहुंचे तो कश्मीरी पंडित समुदाय के पुजारी वहां हवन कर रहे थे। फारूक अब्दुल्ला ने वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज का दिन हमारे हिंदू भाइयों और बहनों के लिए महत्वपूर्ण दिन है और इस मंदिर का बहुत महत्व है। मैं यहां मनाए जा रहे धार्मिक त्योहार पर लोगों को शुभकामनाएं देने आया हूं।

फारूक अब्दुल्ला ने यह प्रार्थना भी की कि विस्थापित कश्मीरी पंडित जितनी जल्दी संभव हो अपने घरों में लौट आएं। कोरोना वायरस के मद्देनजर उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंशिंग के नियमों का पालन करने की अपील भी की। 
विज्ञापन


बता दें कि दुर्गा नाग मंदिर 700 साल से भी ज्यादा पुराना मंदिर है। साल 2013 में मंदिर परिसर में शिवलिंग की स्थापना की गई थी। नवरात्रों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर पूजा पाठ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें