फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारूक ने की महबूबा से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को पीडीपी अध्यक्ष महबबा मुफ्ती के घर जाकर उनसे मुलाकात की। नेकां ने साफ किया है कि नेकां अध्यक्ष केवल शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे।
विज्ञापन


रियासत में सरकार गठन की गाड़ी सोलहवें दिन भी जहां की तहां अटकी रही। भाजपा नेताओं का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व इस मामले में विचार कर रहा है। पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर के अनुसार सरकार गठन के सिलसिले में अभी कोई प्रगति नहीं हुई है।

फारूक अब्दुल्ला की मुलाकात के बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने महबूबा को सरकार बनाने के लिए जल्द से जल्द पहल करने को कहा है।
विज्ञापन

नेकां ने स‌ियासी बातचीत से ‌क‌िया इनकार

हालांकि, उनके साथ महबूबा के आवास पर गए पार्टी के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने किसी प्रकार की सियासी बातचीत से इनकार किया है। उनका कहना है कि सिर्फ शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए नेकां अध्यक्ष गए थे।

ज्ञात हो कि नेकां महबूबा से रुख साफ करने की मांग कर चुकी है। नेकां का कहना है कि या तो महबूबा सरकार बनाएं या फिर नए सिरे से चुनाव के लिए सिफारिश करें। नेकां चुनाव के लिए तैयार है।

वहीं महबूबा और तसद्दुक शुक्रवार को अपने आवास पर उद्यमियों से रूबरू हुए। उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें