फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farooq Abdullah: पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला पर हमला, फायरिंग में बाल-बाल बचे; डिप्टी सीएम चौधरी भी थे मौजूद

सार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी से सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस कांग्रेस के विधायक एजाज अहमद जान ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला एक समारोह में गए थे। हम सब उनके साथ थे। जब हम समारोह से निकल रहे थे, तभी एक आदमी पीछे से आया और बहुत तेजी से दौड़ते हुए डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) की पीठ पर रिवाल्वर रखकर गोली चला दी, लेकिन गोली चूक गई। डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया, नीचे गिरा दिया, उसे दबाया और बड़ी मुश्किल से उससे पिस्तौल छीन ली। फिर हम वहां से निकलकर घर वापस आ गए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि बंदूक शादी के अंदर तक पहुंच गई। लेकिन शुक्र है कि सब ठीक हैं। फारूक अब्दुल्ला बिल्कुल ठीक हैं। वे आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए हैं।"

विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि हमलावर को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है। उसके बारे में सिर्फ पुलिस ही बता सकती है। उसके बाल थोड़े सफेद थे... उसके बारे में अभी और कुछ पता नहीं चला है... इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शी राकेश सिंह ने बताया कि मैं हमारे कानूनी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की बेटी की शादी में था। हम सब बैठे आनंद ले रहे थे। तभी डॉक्टर साहब ने कहा कि उन्हें जाना है... तभी एक आदमी आया और उसने डॉक्टर साहब की पीठ के पीछे रिवाल्वर रख दी... हालांकि, गोली चूक गई... डॉक्टर साहब बच गए... वहां कोई सुरक्षा या पुलिस नहीं थी। उनके साथ उपमुख्यमंत्री और सलाहकार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें