फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला, राहुल और प्रियंका संग तस्वीरें आईं सामने

Tue, 03 Jan 2023 05:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें सांसद अब्दुल्ला राहुल गांधी से गले मिलते और बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर चुके हैं। आज वह खुद इस यात्रा में शामिल हुए हैं। उधर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की घोषणा कर चुकी हैं। जम्मू कश्मीर कांग्रेस की तरफ से भी फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई विपक्ष के नेताओं को यात्रा में शामिल होने की अपील की जा चुकी है।
 

विज्ञापन

Farooq Abdullah in Bharat Jodo Yatra - फोटो : सोशल मीडिया
भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के तीसरे सप्ताह में जम्मू कश्मीर पहुंचने की उम्मीद है। लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल होने वाली इस यात्रा की प्रदेश में पहली रात कठुआ में कटेगी। इसे लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज हैं। यहीं से पंजाब कांग्रेस के राज्याध्यक्ष राजा बडिंग यात्रा का झंडा जम्मू कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी को सौंपेंगे।

हाल ही में एआईसीसी की जम्मू कश्मीर मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश दौरे पर पहुंचे थे। दौरे के दौरान उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। यात्रा के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के राहुल गांधी के साथ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें