फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी नाशरी टनल कश्मीर में सियासी कवायद का विकल्प नहीं: फारूक अब्दुल्ला

Sun, 02 Apr 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डा. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान एवं श्रीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार डा. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि चिनैनी नाशरी टनल कश्मीर में सियासी कवायद का विकल्प नहीं है। उन्होंने रविवार को हजरतबल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन का स्वागत किया और कहा कि टनल का निर्माण कार्य कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के समय हुआ था और उस सरकार के कार्यकाल में ही ज्यादातर निर्माण कार्य पूरा हो गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक मौजूदा सरकार सियासी कवायद शुरू नहीं करती, तब तक कश्मीर में परेशानियों का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज और ढांचागत परियोजनाएं दिल्ली और इस्लामाबाद के मध्य बातचीत का विकल्प नहीं हो सकतीं।

अब्दुल्ला ने कहा ताकत के अधिकतम प्रयोग और नागरिकों की मौत का सिलसिला जारी है और पीडीपी के विधानसभा चुनाव में किए सारे वादे हवा-हवाई साबित हुए हैं। इस अवसर पर नेकां के मुख्य प्रवक्ता आगा सईद राहुल्ला मेहदी, पूर्व मंत्री आगा महमूद और पूर्व सांसद शरीफ उद दीन शारिक आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें