अरनिया क्षेत्र के भुले चक गांव में किसानों ने बीएसएफ द्वारा की जा रही तारबंदी का विरोध करते हुए पहले मुआवजा देने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें राहत राशि नहीं मिलती तब तक वे अपने खेतों में तारबंदी का काम नहीं होने देंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अरनिया क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भुले चक में किसानों ने सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) द्वारा की जा रही तारबंदी का विरोध किया है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें उचित राहत राशि या मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे अपने खेतों में तारबंदी का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
किसानों ने आरोप लगाया कि तारबंदी से उनकी खेती योग्य जमीन और आजीविका प्रभावित हो रही है, इसलिए पहले सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाना जरूरी है। मौके पर स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के हस्तक्षेप की भी संभावना जताई जा रही है।