फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में स्प्रे करते किसान की मौत

Wed, 05 Nov 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुरे चक्क, फ्लाएं मंडाल इलाके में एक व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों में दवा का स्प्रे करते उनकी हालत बिगड़ी थी। पुलिस ने बुरे चक्क, फ्लाएं मंडाल निवासी बुआ दित्ता (34) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुआ दित्ता पिंडी में अपने खेतों में दवाई का स्प्रे कर रहे थे, ताकि फसल को कीड़ा न लग सके और अच्छी फसल की पैदावार हो सके, लेकिन स्प्रे करते-करते बुआ दित्ता को अचानक चक्कर आने लगे और उन्होंने स्प्रे पंप करना छोड़ दिया। ज्यादा समय तक खड़े रहने की स्थिति नहीं होने पर उन्होंने घर जाना ही मुनासिब समझा।

घर पहुंचने पर भी सेहत में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने सारी बात अपने परिवार के लोगों को बताई। इसी बीच वह बेहोश हो गए। परिजनों ने अफरा-तफरी में उन्हें सुहांजना अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर भी उन्हें होश नहीं आया, डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल लाने के दौरान में रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जीएमसी के डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें